फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप में झुलस रही यात्रियों के शरीर, नहीं है छांव की व्यवस्था

Sun, 21 Apr 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह 9:00 बजे के बाद शाम 5:00 बजे तक रोडवेज पर नहीं आते यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो पर यात्रियों को बैठने के लिए छाजन की व्यवस्था नहीं की गई हैं। ऐसे में धूप में झुलसने को मजबूर यात्री सुबह नौ बजे के बाद शाम पांच बजे तक यात्री रोडवेज पर नहीं आते हैं। इससे डिपो पर सन्नाटा छाया रहता है।
जिला मुख्यालय के डिपो से प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। लेकिन यात्रियों को बैठने के लिए डिपो पर व्यवस्था नहीं हैं। वहीं, भवन के खुले में कुछ कुर्सियां रखी गई हैं। लेकिन, तेज धूप व लू के कारण लोगों को वहां बैठने में परेशानी होती हैं। जबकि कभी-कभी लोगों को बस के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ता हैं। तेज धूप व गर्मी के कारण यात्री रोडवेज पर आना कम कर दिए हैं। जबकि, सुबह शाम यात्री डिपो पर आते हैं। वहीं, सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस का इंतजार कर रहे मुकेश ने बताया कि परिवहन निगम सिर्फ किराया वसूलता है, लेकिन सुविधा नहीं देता है। उसे सबसे पहले यात्रियों के लिए छाजन की व्यवस्था करनी चाहिए। अफताब ने कहा कि सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को छला जा रहा है। तेज धूप में लोगों को बैठने में परेशानी होती हैं। जबकि डिपो बनने के बाद अभी तक छाजन की व्यवस्था नहीं की गई।

यात्री छाजन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही यात्रियों के बैठने के लिए छांव की व्यवस्था की जाएगी।
वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें