फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : विज्ञान के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

Mon, 27 Feb 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई परीक्षा देने जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में सुबह 8 से 11:15 तक हाईस्कूल में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। विज्ञान के प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल में अधिकांश परीक्षार्थी उलझे रहे। किसी ने कहा कि तैयारी के अनुसार सवाल नहीं पूछे गए, तो किसी ने लघु उत्तरीय प्रश्न को कठिन बताया। वहीं कुछ परीक्षार्थियों का पेपर अच्छा रहा। उन्होंने लगभग सभी प्रश्नों काे हल कर दिया।
विज्ञापन

जिले के 116 परीक्षा केंद्रों पर सुबह हाईस्कूल में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने के पहले ही केंद्रों पर बच्चे पहुंच गए थे। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ते के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण ने मौर्य बताया कि किसी भी केंद्र पर शिकायत नहीं आई है।
-
बोली परीक्षार्थी
-
अति लघु उत्तरीय प्रश्न बहुत सरल थे, विद्यालय में पढ़ाए गए प्रश्न ही परीक्षा में पूछे गए थे। लेकिन फिजिक्स के कुछ प्रश्न बहुत कठिन थे, जो हल नहीं हो सके। -ज्योति अग्रहरि, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन

-
प्रश्नपत्र में पूछे गए अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय प्रश्न बहुत सरल थे। लेकिन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न कठिन था। पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही सभी प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए कोई प्रश्र छूटा नहीं। -कंचन, छात्रा हाईस्कूल
-
अति लघु उत्तरीय प्रश्न बहुत सरल थे, उसे आसानी से हल कर लिया। लेकिन केमिस्ट्री में पूछे गए प्रश्न बहुत कठिन थे। इसलिए वह प्रश्न हल नहीं हो सके। -ललिता, छात्रा हाईस्कूल
-
प्रश्न सरल थे। एक बार सभी प्रश्नों को पढ़ लिया। उसके बाद एक-एक करके आसानी से हल हो गए। लेकिन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न बहुत बड़ा था इसीलिए वह छूट गया।-अंशिका, छात्रा हाईस्कूल
विज्ञापन

-
इतनी परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
सुबह प्रथम पाली में विज्ञान विषय में 38115 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उसमें 2707 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें