फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन : सिद्धार्थनगर में एक छात्र ने ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आंखें.. क्यों लिखीं ये लाइने

Sat, 23 Mar 2024 12:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आंखें...। यह प्यार भरा गीत बोर्ड परीक्षा की कापी में एक छात्र ने शृंगार रस के उदाहरण में लिखा है। ऐसे तमाम अजब-गजब उत्तर, यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में विद्यार्थियों ने लिखा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं किसी ने गानों से पन्ने भर दिए हैं तो किसी ने सवाल के जवाब में पास करने की सिफारिश की है। कई प्रश्नों के उत्तर में तरह-तरह के गाने लिखे हैं और जांच करने वाले अध्यापक को कसम देकर पास करने का अनुरोध किया है। जिले में हो रही कापियों के मूल्यांकन में कुछ ऐसे ही अटपटे जवाब देखने को मिल रहे हैं, जिसे पढ़कर कमरे में जांच करने वाले अध्यापक ठहाके लगा रहे हैं।

फेल मत कीजिएगा सर, घर वाले शादी करवा देंगे
कापी मूल्यांकन के समय एक छात्रा ने लिखा सर मैं अभी शादी नहीं करना चाहती हूं। यदि आप मुझे फेल कर देंगे तो घर वाले मेरी शादी करवा देंगे। पास कर दीजिए नहीं तो मेरी जिंदगी बरबाद हो जाएगी।
विज्ञापन

मां मर गई है, पिता जी किसान हैं पास कर दीजिए सर एक छात्र ने लिखा की मां मर गई हैं। पिता जी मेरे किसान हैं। एक बार फेल हो गया हूं। आपको आपकी मां की कसम मुझे पास कर दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें