शाहपुर स्थित हिंदू भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह। सं
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गालापुर नवरत्न सम्मान व देवी जागरण की बनी रूपरेखा
भनवापुर। शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में रविवार को बैठक हुई । 17 अक्टूबर को गालापुर स्थित महाकाली देवी स्थान पर होने वाले नवरत्न सम्मान समारोह व भव्य देवी जागरण कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। धर्म रक्षा मंच के संरक्षक व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिछली बार यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया गया था। इस बार जिले के यूपीएससी की परीक्षा में सफल युवाओं या अन्य किसी परीक्षा में जिला टॉप करने वाले को दिया जाएगा।
इसके लिए चयन कमेटी का गठन किया गया है। गठित कमेटी के निर्णय के बाद लोकसभा डुमरियागंज के पांचों विधान सभाओं से अभ्यर्थियों का चयन कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम भव्य होगा, इसलिए सभी पदाधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके।
राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में पिछले 10 वर्षों से यह कार्यक्रम चल रहा है। एक साल कोरोना के कारण नहीं हो पाया था। हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ लोगों को नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रसिद्ध गायक अमित अंजन टीम के साथ देवी जागरण और दिव्य झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा, राजीव अग्रहरि, कमलेन्दर त्रिपाठी, भोला सोनी, शत्रुघ्न सोनी, गुड्डू तिवारी, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे मौजूद रहे।