फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंजीनियरों के रक्तदान से ब्लड बैंक में कम हुआ खून का सूखा

विज्ञापन
सिंचाई विभाग के कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते इंजीनियर। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में बचा था 17 यूनिट खून, रक्तदान शिविर में मिला 25 यूनिट यूनिट रक्त, मरीजों के इलाज में मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इंजीनियर्स-डे के मौके पर शुक्रवार को इंजीनियरों के रक्तदान से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में खून का सूखा कुछ कम हुआ। मात्र तीन ग्रुप के 17 यूनिट ही खून बचा था, इस कारण गंभीर मरीजों के इलाज में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ तो ब्लड बैंक में रक्त यूनिट की 42 यूनिट हो गई। हालांकि, रक्त अब भी पर्याप्त नहीं है।
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान में मिले रक्त की अपेक्षा मुफ्त में ज्यादा बांट दिया गया। इस कारण खून कम होता गया। थैलेसीमिया, जेएसवाई मरीजों के साथ ही वीआईपी मरीजों को बिना रक्तदाता के ही खून दिया जाता है। तीन माह पहले ब्लड बैंक में 117 यूनिट खून था, यानी 100 यूनिट खून कम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐसे बदली स्थिति
रक्त ग्रुप, पहले, अब
ए पॉजिटिव, 1, 8
ए निगेटिव, 0, 0
बी पॉजिटिव, 0, 6
बी निगेटिव, 0, 0
एबी पॉजिटव, 2, 6
एबी निगेटिव, 0, 0
ओ पॉजिटिव, 14, 21
ओ निगेटिव, 0, 1

फोटो
सिद्धार्थनगर। ड्रेनेज खंड सिद्धार्थनगर के प्रांगण में शुक्रवार को इंजीनियर दिवस के उपलक्ष्य में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले आयोजित रक्तदान शिविर में 25 इंजीनियरों ने रक्तदान किया। जनपद सचिव इं. मुनिब कुमार की देख रेख में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि रक्तदान सराहनीय कार्य है। जनपद अध्यक्ष इंजीनियर आशीष कुमार सिंह ने स्व. आरके दत्ता के जीवन पर प्रकाश डाला। इं. एसएन पांडेय, संजय कुमार मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें