फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में बीडीओ ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
बांसी में ब्लाक दिवस पर फरियाद सुनते बीडीओ। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
ब्लॉक दिवस में बीडीओ ने फरियादियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

बढ़नी। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को ब्लॉक दिवस पर फरियाद सुनी। बीडीओ ने बताया कि पहले और तीसरे बुधवार को ब्लॉक दिवस लगेगा। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और जांच कर निस्तारण किया जाएगा।
बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक स्तर की समस्या जैसे राशन कार्ड, वृद्धा विधवा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आदि का निस्तारण किया जाएगा। रोजगार सेवक आनंद त्रिपाठी तथा परवेज खान ने रोजगार सेवकों की समस्याएं बताईं। बीडीओ ने बताया कि जिन स्थानों पर रोजगार सेवक नहीं हैं अथवा इस्तीफा दे दिए हैं, उनकी जगह पर नई तैनाती होनी नहीं है इसलिए नजदीक के रोजगार सेवक को प्रभार दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम पिथौरा का आवास का मामला आया, जिसे जांच के लिए ग्राम विकास अधिकारी को भेज दिया गया। इस दौरान जगजीवन प्रसाद सचिव, सतीश कुमार, उदय प्रताप गौतम, कुंवर हीरा सिंह महेश्वर पांडे, रविकांत, विजय बहादुर, अमित रावत, विजय चौधरी, विनोद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में समस्या का हुआ निपटारा
बांसी। स्थानीय ब्लॉक परिसर में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस में तीन मामले आए। एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण किया गया। दो शिकायतें शादी का फार्म भरने से संबंधित तथा ग्राम पंचायत भवांरी में सफाईकर्मी के न आने की रहीं। खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने तत्काल गांव में सफाईकर्मी नियुक्त कर दिया। शेष दो मामलों कक्ष निस्तारण एक सप्ताह में करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीडीओ अखिलेश सिंह सहित सहायक विकास अधिकारी अजय राय, ग्राम विकास अधिकारी रिंकू कश्यप, प्रशांत राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें