तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खरिकौरा में 51 जरूरतमंदों को न्याय एक संकल्प संगठन की ओर से कंबल दिया गया। संगठन के संरक्षक भाजपा नेता राधा रमण त्रिपाठी ने कहा सेवा ही लक्ष्य और वह निरंतर करते रहेंगे। उसी के तहत कंबल वितरण ध्यान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष राम कृष्ण पांडेय, हिमांशु शुक्ल, देवेंद्र मिश्र, डॉ. शेखर त्रिपाठी, दिवाकर शास्त्री आदि मौजूद रहे। संवाद
-
प्रतियोगिता में 70 दिव्यांगों ने लिया हिस्सा
बांसी। पीएम श्री स्कूलों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के उपकरण वितरण के लिए सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा विभाग, समेकित शिक्षा, समग्र शिक्षा एवं एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण मापन कैंप का आयोजन बीआरसी बांसी पर किया गया। जिसमें लोकोमोटर दिव्यांगता, श्रवण दिव्यांगता, दृष्टि दिव्यांगता वाले 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 60 बच्चे चिह्नित किए गए, जिनको 23 फरवरी 2024 को उपकरण वितरित किया जाएगा। कैंप में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, उमेश मिश्र, प्रेम प्रकाश, राघवेंद्र मिश्र, अनुराधा पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद