फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी मिली प्रसव के लिए रुपये मांगने की शिकायत

विज्ञापन
सीएचसी उसका का निरीक्षण करते पूर्वांचल विकास परिषद के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दूसरे दिन भी मिली प्रसव के लिए रुपये मांगने की शिकायत
विज्ञापन

- सीएचसी उसका में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने किया निरीक्षण
- प्रसूताओं को अस्पताल में नहीं मिला था भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के निरीक्षण में दूसरे दिन बुधवार को भी सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए रुपये मांगने की शिकायत मिली।
उन्होंने अस्पताल से प्रसव कराकर घर चली गई महिला से फोन पर फीडबैक लिया तो महिला ने जवाब दिया कि प्रसव के लिए पांच सौ रुपये देने पड़े थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में प्रसूताओं को भोजन नहीं मिलने सहित अन्य शिकायतें भी मिली।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास परिषद के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के निरीक्षण में अस्पताल के बेहतर व्यवस्था की पोल खुल गई। सबसे पहले वे इमरजेंसी वार्ड में गए यहां आने वाले मरीजों के लिए व्यवस्था पर्याप्त नहीं मिली। एक्स-रे रूम में पता चला कि दो दिनों में सिर्फ चार एक्सरे जांच हुई है।
जच्चा बच्चा वार्ड में कर्मा निवासी कविता शुक्ला व नगवां निवासी तबस्सुम सोमवार से भर्ती थीं। उन्होंने बातचीत में बताया कि मरीजों का खाना घर से आ रहा है, जबकि उन्हें नाश्ता व भोजन अस्पताल से ही मिलना चाहिए।
यहां भी नहीं हो सकती सभी मरीजों से बात
दर्जा प्राप्त मंत्री बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने जब खुद फोन मिलाया तो पांच मोबाइल नंबर गलत मिले। अस्पताल के रजिस्टर में मरीज का मोबाइल नंबर गलत होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं, एक दिन पहले जिला अस्पताल में भी सभी मरीजों के मोबाइल नंबर पर बात नहीं हो सकी थी। ओपीडी में 11 बजे तक 50 मरीजों को देखे जाने का रिकार्ड मिला। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल से ली। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बने आवास काफी जर्जर हैं। इस दौरान डिप्टी सीएमओ बीएन चतुर्वेदी, मनीष पांडेय, चंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
डॉक्टर से मांगा स्पष्टीकरण
संयुक्त जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा ने पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के निरीक्षण के दौरान पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप के मामले में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को नोटिस दिया। डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि, इस मामले में प्रसूता के परिजन की ओर से शिकायत नहीं मिली है। प्रभारी सीएमएस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यहां सुविधाओं के बदले लगता है पैसा
क्षेत्र के परती निवासी सुनीता को 20 नवंबर को बच्चा पैदा हुआ। इनके पति पवन और सेखुई निवासी विंद्रावती को 18 नवंबर को बच्चा पैदा हुआ। इनके पति विनोद से फोन पर बात की तो विनोद ने बताया कि अस्पताल पर किसी ने उनके परिजनों से पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क के रूप में लिया गया है। यह सुनते ही अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए, सभी एक दूसरे का मुंह देखने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें