फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने लगाया हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने लगाया हमला करने का आरोप
विज्ञापन

- चिल्हिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लखनपारा में तैनात एक शिक्षक ने चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा में बाइक सवार चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। चिल्हिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की है।
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रमेश कुमार के मुताबिक वह जोगिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लखनपारा में कार्यरत हैं। बुधवार को वह विद्यालय से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे, अभी चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि बाइक से आए चार लोगों ने घेर लिया। बाइक रोका तो गाली देते हुए मारने लगे। शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे तो जान बची। उन्होंने मोबाइल फोन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ चिल्हिया दीपक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें