फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने गिनाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में कार्यकर्ताओं ने की बैठक कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष कन्हई प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार ब्लॉक शोहरतगढ़ परिसर में समस्याओं को लेकर पंचायत लगाई गई। जिसमें ग्राम सभाओं में व्याप्त नाली, सड़क और पेंशन सहित आदि समस्याओं पर चर्चा कर निस्तारण कराने की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष कन्हई प्रसाद ने कहा कि ग्रामसभाओं में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा ग्राम धनगाड़िया स्कूल के पास जलजलभराव और गांव का पानी बीच सड़क पर बह रहा है। नाली नहीं होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। जिससे स्कूल आने-जाने में बच्चों परेशानी हो रही है। लेदवा गांव में नालियां जाम हैं। सफाई कर्मचारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम सभा पकड़ी, नौडियहवा, बूढ़ापार से होकर पिपरपतिया तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। मरम्मत करवाई जाए। ग्राम पंचायतों में वृद्धा पेंशन, विकलांग पेशन, विधवा पेंशन बिना कारण रोक दिया गया है। पेशन को पेंशनधारियों के खाते में भेजा जाए। ग्राम सचिव द्वारा परिवार नकल जारी नहीं किया जा रहा है। आवेदन करने वाले लोगों के परिवार को नकल जारी किया जाए। इस दौरान सर्वजीत, जगीलाल, गंगाराम, इंद्रदेव, राजेंद्र, पुलमती, राम गोपाल और गोपाल सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें