शोहरतगढ़। भाकियू ने शोहरतगढ़ तहसील परिसर में शुक्रवार को समस्याओं के निदान के लिए पंचायत लगााई। इस दौरान मांगों के निराकण के लिए छह सूत्री मांगपत्र एसडीएम प्रदीप कुमार यादव को सौंपा।
तहसील अध्यक्ष सर्वजीत शर्मा ने कहा कि रमवापुर और मुसहरवा में कुछ किसान राशनकार्ड में नाम बढ़ाने के आवेदन किया था। जो अभी तक नहीं बढ़ाया गया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष कन्हई प्रसाद, गंगाराम, राम सुरेश, इंद्रदेव, किसलावती, राम सेवक, चंद्रिका प्रसाद, इंद्रदेव, राजेंद्र, पुलमती, राम गोपाल, गोपाल मौजूद रहे।