इटवा। इटवा तहसील के सिसवा गांव के टोला बैरिहवा में आम रास्ते पर हुए कब्जे को लेकर भाकियू ने एसडीएम इटवा को ज्ञापन सौंपकर हटाने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव व तहसील अध्यक्ष इटवा अब्दुल रहीम ने कहा है कि ग्राम बैरिहवा में गांव के पश्चिम एक आम रास्ता पीडब्ल्यूडी मार्ग से सफरूल्लाह व अमरनाथ पांडेय के घर से होते हुए गांव के पूरब पीडब्ल्यूडी मार्ग से जोड़ रहा है। लेकिन इसी मार्ग को गांव के कुछ दबंग लोग बांस बल्ली लगाकर कब्जा किए हुए हंै। संवाद
؍