शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भाकियू ने की कोर्ट संचालित करने की मांग
शोहरतगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव को पत्रक देकर कोर्ट संचालन करने की मांग की है। उनका कहना था कि आएदिन न्यायालय की कार्यवाही बाधित हो रही है। फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी श्रवण कुमार कश्यप के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा है कि कोर्ट में वरासत, अवैध कब्जों एवं वसीयत से संबंधित कई वाद लंबित है। इनका जल्द से जल्द से निस्तारण किया जाए। उनका कहना है कि अगर कोर्ट संचालित नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन धरना देगा। इस दौरान उभय प्रताप मिश्र, चिनगुद सहानी, भूलन, रामलखन, विजय, राममिलन मौजूद रहे।