कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के रुपनदेही के तिलोत्तमा में बने एक्स्ट्रा टेक ओवल क्रिकेट मैदान का उद्घाटन सोमवार को लुंबिनी प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन ने किया। इससे स्टेडियम के बनने से कई अंतरर्राष्ट्रीय मैच खेले जा सकेेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस कर रहे विरोध कुंवर ने निजी निवेश से इस स्टेडियम का निर्माण कराया है। स्टेडियम के पहले चरण के हिस्से के रूप में खेल का मैदान नौ माह के भीतर तैयार हो गया है। इसकी आधारशिला 12 जून, 23 को तिलोत्तमा नगर पालिका वार्ड नंबर 17 स्थित पूर्वी दरखासवा में रखी गई थी।
प्रथम चरण में मैदान का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को लीजेंड् कप का आयोजन किया गया। मैदान के उद्घाटन के अवसर पर लीजेंड्स कप टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया है। इसमें 1996 में नेपाल का पहला अंतरर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली टीम, 2014 टी-2० विश्व कप टीम, रूपनदेही लीजेंड्स और रेस्ट ऑफ नेपाल मिलाकर चार टीमों ने भाग लिया है।
नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन सीएएन के सचिव पारस खड़का ने 2014 में टीम की कप्तानी की, एलबी छेत्री ने 1996 टीम की कप्तानी की, कलाम अली ने रेस्ट ऑफ नेपाल की कप्तानी की और हरि बहादुर थापा ने रूपनदेही लीजेंड्स टीम की कप्तानी की।