टीम-11 निकाय चुनाव में संभालेगी मोर्चा
- भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा भी अपनी भागीदारी निभाएगी। मोर्चा की टीम-11 अपने स्तर से कार्य करेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस लिया है। यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में किसान मोर्चा की टीम-11 काम करेगी। इसके लिए गांव से लेकर नगर तक कार्यकर्ताओं की मजबूती टीम तैयार की गई है। हमारे कार्यकर्ता चुनाव में लोगों के बीच जाएंगे। उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र बहुत काम किए हैं।
विकास की इस प्रकार गति आगे बढ़ी की हर नगर पालिका और नगर पंचायत में सड़क, शुद्ध पेयजल, जलनिकासी और आवास देने का कार्य किया गया है। आज नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रहीं है तो यह प्रदेश और केंद्र सरकार की देन है। 21 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर लोगों के बीच किसान मोर्चा जाएगा।