फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेवा संकल्प के लिए भाजपा मंडल की कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा भनवापुर मंडल की ओर से शनिवार को सेवा संकल्प को लेकर मंडल कार्यशाला हुई। इसमें पार्टी के कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणेश विश्वकर्मा ने की। मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में राजेंद्र प्रसाद बुद्धियां, बलराम चौधरी, नवल घटेल, ऋषु सिंह ‘बिंशु’, संजय पांडेय, हरिश्चंद्र चौहान, विनोद राम कुंवर गुप्त समेत मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें