भनवापुर के कटरिया पांण्डेय में बाढ़ राहत किट वितरण करते जयवर्धन तिवारी। संवाद
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के पिकौरा गांव के 512 बाढ़ पीड़ितों में भाजपा नेता अमरनाथ सिंह ने राहत सामग्री का वितरण किया और उनकी समस्या सुनी। भाजपा नेता ने कहा कि सांसद जगंदिबका पाल के निर्देश पर बाढ़ पीड़िताें को मदद पहुंचाई जा रही है। इस दौरान हल्का लेखपाल दीपक संगवार, पिंटू मिश्र, शिवप्रसाद वर्मा, कुलदीप, वीरू साहनी आदि मौजूद रहे। संवाद