फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई : भाजपा नेता ने एक को पीटा, रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़

Sat, 22 Jul 2023 10:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में शुक्रवार रात को एक रेस्टोरेंट में भाजपा के एक नेता समर्थकों के साथ पहुंचकर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्ष को पहले शांतिभंग में चालान की और बाद में तहरीर के आधार पर पीड़ित और आरोपी दोनों पर मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा शुक्रवार की रात नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर राजीव अग्रहरि की जमकर पिटाई कर दी। बताते हैं कि जिलाध्यक्ष की ओर से पिटाई करने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी में स्पष्ट तौर से दिखाई दे रहा है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने उसको जमकर पीट रहे। पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव मिश्र व राजीव अग्रहरि दोनों के खिलाफ मारपीट और छिनैती का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। भाजपा नेता ने लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए उल्टे पुलिस पर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को शांति भंग की धारा में चालान किया गया था। मामले में तीन लोगों ने तहरीर दिया था। इसमें दो लोगों ने एक दूसरे को मारने पीटने और छीनौती रेस्टोरेंट् मालिक ने भाजपा नेता पर उनके कर्मचारियों को मारने पीटने और होटल में तोड़फोड़ का आरोप लगाया था मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


कप्तान साहब बचाइए जान

सिद्धार्थनगर। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि डुमरियागंज में स्थित एक रेस्टोरेंट में वह भाजयुमो के उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी और कुछ अन्य सहयोगी भोजन के लिए रेस्टोरेंट गए थे। रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद राजीव अग्रहरि पूर्व के विरोधाभास एवं दुर्भावना से प्रेरित होकर गाली गलौज शुरू कर दिया। तत्पश्चात होटल में ही मनोज सिंह और होटल स्टाफ के साथ गौरव मिश्र व उनके साथियों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। गौरव मिश्रा ने बताया कि वे किसी प्रकार से जान बचा कर वहां से भागकर डुमरियागंज थाने पर पहुंचे। लेकिन वहां पर पूर्व से सुनियोजित योजना के साथ डुमरियागंज थानाध्यक्ष ने भी लगातार दुर्व्यवहार किया। उनके व साथियों के ऊपर लाठीचार्ज भी किया गया और मनगढ़ंत रूप से केस भी दर्ज कर दिया गया। रात्रि 2:30 बजे से मेडिकल के नाम पर डुमरियागंज से जिला मुख्यालय ले जाकर गौरव मिश्र को एक स्थान पर बंद करके मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना भी किया गया। साथ में लगे इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों द्वारा यह धमकी भी दिया गया कि ज्यादा विरोध करने पर तुमको मार दिया जाएगा। उन्होंने एसपी से जानमाल की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें