इटवा। क्षेत्र के हरिजोत चौराहे पर रविवार को पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। सपा नेता बेचई यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़ों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है। जिससे वह दुबारा सत्ता में आ सके। लेकिन सपा ऐसा होने नहीं देगी।
जिला महासचिव कमरूज्जमा खान ने कहा कि सपा सरकार में 102, 108 एंबुलेंस, डायल 112, वूमेन पावर लाइन 1090, लोगों की सुविधाओं के लिए दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव अजय चौधरी, केके चौधरी, अब्दुल लतीफ, कमाल अहमद, बबलू खान, दिनेश मिश्रा, बबलू पाठक, सुशील तिवारी, संजय यादव, राम चरित्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद