फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए हर समय तैयार रहती है भाजपा : अनूप

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय प्रभारी विधान - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
चुनाव के लिए हर समय तैयार रहती है भाजपा : अनूप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा हर समय चुनावी तैयारी में रहती है, स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी दमखम से लड़ेगी और संगठन एवं कार्यकर्ताओं की बदौलत सफलता भी हासिल करेगी। ये बातें गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी, विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने लोहिया कला भवन में आयोजित भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में कहीं।
एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा नवंबर माह में नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त हो रहा, इसलिए आज से ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी हर नगर क्षेत्र में लग जाएं एवं पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में ले जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत स्नातक एमएलसी चुनाव में उतरेंगे। क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक पार्टी सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रही है, जिसमें कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अलग-अलग सेवा कार्य करते हुए जनता के बीच में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, विधायक जय प्रताप सिंह, जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कन्हैया पासवान, उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें