सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय बढ़या में सिद्धार्थ प्रेरणा महिला संकुल समिति के आम सभा की बैठक हुई। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का परिणाम है कि समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर जीविकोपार्जन कर रही है। जो घरेलू प्रयोग की वस्तुएं पहले बड़े शहरों में या विदेशों में बनती थी आज उसको जनपद की महिलाएं अपने कौशल के माध्यम से स्वयं बना रही है यह जनपद के लिए बहुत गौरव का विषय है। इस अवसर पर सिद्धार्थ प्रेरणा महिला संकुल समिति मधुबनिया बर्डपुर अध्यक्ष मंजू भारती, सचिव गुड़िया, कोषाध्यक्ष चंद्रवती, उपाध्यक्ष रंभा शर्मा, उपसचिव निरमा देवी, रीता पांडेय, प्रतिमा, अनीता शर्मा उपस्थित रहे।