भाजपा कार्यालय पर सहकारिता की बैठक में मौजूद लोग।
सिद्धार्थनगर। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सहकारिता को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इससे जहां किसानों को लाभ मिलेगा, वहीं आम लोगों को भी कई सुविधाएं मिलेगी। ये बातें भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित सहकारिता के पदाधिकारियों की बैठक में कही।
भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने कहा कि देश एवं प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए सदस्यता अभियान संचालित किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक समितियों को दो सौ नए सदस्य बनाने है। डीसीबी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में सहाकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए तहसील स्तर पर सम्मेलन कर सदस्यता अभियान को बल दिया जाएगा।
डीसीएफ के चेयरमैन अजय उपाध्याय ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक सदस्य बनाकर सहकारिता आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान डीसीबी डायरेक्टर उमेश प्रताप सिंह, महेंद्र लोधी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष मौजूद रहे।