बांसी। समाजवादी पार्टी पीडीए की चौपाल का आयोजन रविवार को पुरबौला प्रतापनगर में किया गया। पूर्व नपा अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में सबसे अधिक उपेक्षा पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यकों की हो रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी परेशान है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, महंगाई चरम पर है। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चौपाल को नगर अध्यक्ष कपिल देव, गणेश दत्ता, केसी त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान रिजवान अहमद सब्बू, शाकिर अली, अशफाक, अरुण गुप्ता, रूस्तम राईनी आदि मौजूद रहे। संवाद