फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिस्कोहर व बड़हरा क्रिकेट क्लब ने जीता क्रिकेट मैच

Sat, 04 Mar 2023 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिस्कोहर कस्बे में बृहस्पतिवार से शुरू हुए नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मैच खेले गए। पहले दिन बिस्कोहर और बड़हरा की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी कालिया बाबा एवं कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने किया।बिस्कोहर व कोहडौरा क्रिकेट क्लब के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें बिस्कोहर क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पांच ओवर में दो विकेट खोकर 56 रन बनाए। जवाब में उतरी कोहड़ौरा क्रिकेट क्लब की टीम 33 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरा मैच बुड्ढी व बड़हरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बड़हरा क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बैटिंग के लिए उतरी बुड्ढी क्रिकेट क्लब की टाम ने निर्धारित पांच ओवरों में तीन विकेट खोकर 53 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़हरा क्रिकेट क्लब की टीम ने चार ओवर में 54 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस दौरान रामेश्वर चौधरी, अमित पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, निरंकार सिंह, यशोदानंद मिश्र, रघुनंदन कुमार, सोम प्रकाश वर्मा, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें