बर्डपुर के रामलीला मैदान में सजा खाटू श्याम का पंडाल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
केक काटकर मनाया खाटू श्याम का जन्मोत्सव
बढनी। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित कृष्णानगर के श्री लक्ष्मी नारायन मंदिर में शुक्रवार रात केक काटकर श्री खाटू श्यामजी का जन्मोत्स्व मनाया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।
श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। कोलकाता से आए गायक कलाकार बिन्नु जी महाराज और मनोज मोदनवाल म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भजन प्रस्तुत पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। भजन गायिका डिंपल अग्रवाल ने खाटू श्याम के गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। ...तेरे हाथों की कठपुतली हूं मैं, हारे का सहारा मेरा खाटू है... भजन पर श्रद्धालु थिरकने को मजबूर हो गए। जय खाटू श्याम से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। इस दौरान मनीष सिंघल, निश्चल सिंघल, रामअवतार टिबड़ेबाल, विक्रम सिंह, ज्योत अग्रवाल, पंकज भादोरिया, तरुण, कमलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।