अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह के जन्मदिन पर पौधरोपण करते प
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पौधरोपण कर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह का जन्मदिन रविवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने पौधरोपण कर मनाया। प्रदेश सचिव अखंड प्रताप सिंह एडवोकेट के आवास पर पौधरोपण और मिष्ठान वितरण कर 72वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर सिंह, जिलाध्यक्ष राजन सिंह, उपाध्यक्ष फतेबहादुर सिंह, यूथ जिला अध्यक्ष रत्नेश सिंह व वरिष्ठ महामंत्री हरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। संवाद