पथरा। सड़क के किनारे बाइक खड़ा कर साप्ताहिक बाजार करने गए दयालपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार की बाइक चोर उठा ले गए। घटना बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे की है। शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है, खोजबीन की जा रही है। संवाद