फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर से गायब हो गई बाइक, दी तहरीर

Tue, 30 Apr 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के ग्राम भोपलापुर निवासी कमलेश कुमार मौर्य की बाइक रविवार की रात में त्रिलोकपुर थाने के ग्राम सरोथर कठौतिया के टोला मफिया डीह से गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक कमलेश कुमार मौर्य रविवार की रात अपने रिश्तेदार बबलू मौर्य के यहां पैशन प्रो बाइक से शादी में गए थे।। घर के पास बाइक खड़ी करके वह कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। सोमवार की सुबह लौटने के लिए बाइक खोजने पर वह नहीं मिली। उन्होंने मंगलवार को एसओ त्रिलोकपुर को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसओ चंदन कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें