फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात तहसील गेट के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, और बेहोश होकर सड़क की पटरी पड़ा रहा। रास्ते से जा रहे पुलिस के जवानों ने उसे शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसका उपचार कर जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। क्षेत्र सियांव नानकार निवासी सुनील कुमार शर्मा (30) पुत्र राम करन शर्मा बृहस्पतिवार को बाइक से मेढ़वा गए थे। देर रात वह सियांव नानकार लौट रहे थे। तहसील गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस संबंध थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल युवक का मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें