फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

Wed, 20 Dec 2023 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के जफराजोत गांव के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के दुल्हा जनूबी गांव के टोला बलुआ निवासी सुनील (28) पुत्र धर्मराज और गांव का ही तौलन क्षेत्र के ही युसुफपुर गोदाम पर पल्लेदारी करता था। दोनों एक साथ बाइक से प्रतिदिन दोनों आते-जाते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को काम खत्म होने के बाद दोनों घर से निकले थे। अभी क्षेत्र के जफराजोत गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुनील को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मराज को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
पुलिस ने शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें