बांसी। एनएच-233 बस्ती रोड पर काजी रुधौली के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति एवं गर्भवती पत्नी घायल हो गए। पीएचसी बांसी पर पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया निवासी मनोज पत्नी सरिता के साथ बाइक से मरवटिया चैनपुर दयाराम कन्नौजिया ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह काजी रूधौली चौराहे के निकट पहुंचे, बांसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर मनोज व उनकी पत्नी सरिता घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद लोगों ने दोनों को पीएचसी बांसी पहुंचाया। जहां सरिता की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद