फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिकौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के परसा शाह भीमपार निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार यादव शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे। शनिवार की सुबह एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर कोल्हुई की तरफ जा रहे थे। मनिकौरा के पर मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी बनकटी भिजवाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर पुरुषोत्तम कुमार राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद