फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-खेसरहा मार्ग पर नरही गांव के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह बिहार के मोतीहारी जनपद का निवासी था और जल जीवन मिशन में कार्य कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीहारी के मुफसिल थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी निर्भय उर्फ पिन्कू (32) एक वर्ष से सरकार की ओर से चलाए जा रहे जल जीवन मिशन में साइट इंजार्च के रूप में काम करता था। वह पत्नी सहित बांसी कस्बे में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह सोमवार रात को साइट खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा बाजार आवास पर आ रहा थे। खेसरहा-बांसी मार्ग पर स्थित नरही गांव पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल बांसी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें