इटवा। त्रिलोकपुर थाने के बलुआ चौराहे पर पैदल जा रहे एक राहगीर से टकराकर बाइक सवार व राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में पैदल जा रहे व्यक्ति को प्राइवेट वाहन व राहगीर को 108 एंबुलेंस से सीएचसी इटवा में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां बाइक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बलराम पांडेय निवासी सोनहटी मल्हवारे बाइक से बिस्कोहर की तरफ जा रहे थे। अभी वह बलुआ चौराहा पार कर रहे थे कि सब्जी लेकर घर लौट रहे चन्दन राय निवासी मुडिला से टकरा गए। संवाद