फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खड़े वाहन में घुसी बाइक, चालक और बालक गंभीर

Wed, 11 Oct 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित डिडई गांव के सामने रोड के किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर बाइक चालक व उसका 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठी महिला को मामूली चोट आई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। सभी को तिलौली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ही खुंटहना निवासी 40 वर्षीय राजेश पत्नी गायत्री व 10 वर्षीय बेटे सुंदर को बाइक पर बैठाकर रुधौली की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि डिडई गांव के सामने उसकी बाइक रोड के बगल खड़े किसी अज्ञात ट्रक में पीछे से टकरा गई। पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसआई सुरेश चन्द, आरक्षी सुनील यादव व युधिष्ठिर यादव ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली पहुंचाया। घायल पिता व पुत्र की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। समाचार भेजे जाने तक दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिवनगर डिडई गौरव सिंह कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें