फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बानगंगा से आगे एनएच-730 स्थित टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को बाइक पर पीछे बैठी 55 वर्षीय महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के उसका राजा निवासी शीला (55) पत्नी स्वर्गीय शिवमूरत शुक्रवार को अपने पुत्र मोनू के साथ बाइक पर बैठकर बढ़नी जा रही थीं। शोहरतगढ़ से निकलकर बानगंगा से आगे टोल प्लाजा के आगे सड़क बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई। पीछे बैठी शीला सड़क पर गिर गईं। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उनके पुत्र मोनू उसे शोहरतगढ़ सीएचसी ले गए। इलाज शुरू होने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। शीला पुत्र की शादी के लिए लड़की देखने उसका राजा से बढ़नी जा रही थीं। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें