फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइकिल सवार को बचाने में गिरी बाइक, छात्र की मौत, दो छात्राएं जख्मी

Tue, 15 Aug 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी पीएचसी पर घटना के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने सोमवार को घर लौटते समय साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक चालक छात्र अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसकी बहन और एक अन्य छात्रा जख्मी हो गई। एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढेबरुआ गांव निवासी शिवा गौतम (19) पुत्र राकेश बढ़नी के एक विद्यालय में इंटर का छात्र था। शनिवार को वह बाइक से हाईस्कूल में अध्ययनरत अपनी बहन सुलोचना (16) व गांव की एक अन्य छात्रा संजनी (16) को लेकर विद्यालय गया था। छुट्टी के बाद दोनों छात्राओं को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। एनएच के किनारे प्राथमिक विद्यालय सेवरा के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों छात्राओं के साथ सड़क पर गिर पड़ा। उसके बाद सड़क पर आ रहे दो अन्य बाइकें भी उसकी गिरी बाइक से टकरा गईं। आसपास के लोगों ने तीनों को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। चिकित्सकों ने शिवा गौतम को मृत घोषित कर दिया और उसकी बहन सुलोचना की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएचसी बढ़नी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ ढेबरुआ छत्रपाल सिंह ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें