फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक और आभूषण बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा पुलिस ने सिकरी नाले के पास से गिरफ्तार किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। स्थानीय पुलिस के हाथ सोमवार को एक शातिर चोर लगा। पुलिस ने उसे सिकरी नाला के पास से दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, आभूषण और नकदी आदि बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि कठेला समय माता थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करके नंबर प्लेट बदलकर चलने वाला शातिर आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ बताए हुए सिकरी नाले के पास पहुंचकर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक सवार आता हुआ दिखा जो पुलिस टीम को चेकिंग करता हुआ देखकर भागने की कोशिश करने लगा। घेराबंदी करके जवानों ने पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है और नंबर प्लेट बदलकर चल रहा है। साथ ही नकदी और आभूषण बरामद किया गया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें