फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में बैंक लूट की घटना में शामिल बिहार का युवक गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल के महोत्तरी जिले में दिनदहाड़े एनएमबी बैंक लूटने वाले गिरोह में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम अजय कुमार बताया है और वह बिहार राज्य के मधुबनी जिला स्थित गोपालपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

डीएसपी दिलीप कुमार गिरि ने बताया कि महोत्तरी के मटिहानी नगर पालिका आठ से बुधवार देर रात को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए अजय को सात दिनों के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि, 16 जून को महोत्तरी ग्रामीण नगर पालिका-2 स्थित एनएमबी बैंक की शाखा में हथियारबंद लोगों ने फिल्मी अंदाज में कर्मचारियों व ग्राहकों को हथियार दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बिना नंबर प्लेट की दो बाइकों पर सवार होकर आए लुटेरे 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मधेश प्रांत पुलिस कार्यालय जनकपुर और जिला पुलिस कार्यालय, महोत्तरी की संयुक्त जांच टीम ने घटना की वस्तुनिष्ठ और वैज्ञानिक जांच कर वारदात में शामिल व्यक्तियों की पहचान उजागर की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अन्य लुटेरों की तलाश की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ नागरिक अपराध संहिता के तहत सशस्त्र डकैती के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें