फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सिद्धार्थनगर में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर बस पुलिया से गिरी नीचे, 20 यात्री घायल

Sun, 25 Dec 2022 02:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बांसी इलाके में एक निजी बस बेकाबू होकर  पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बेकाबू होकर बस पुलिया से गिरी नीचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर के बांसी इलाके में रविवार दोपहर में एक निजी बस बेकाबू होकर चूटी पुलिया से नीचे गिर गई, हादसे में करीब बीस लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पानी में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने लोगों की जान बचाने के लिए पानी में उतरकर काफी प्रयास किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बांसी संतबीरनगर मार्ग पर निजी बस को अचानक बेकाबू होकर नदी में गिर गई। बस में पानी घुसने से फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस पर गांव के लोग यात्रियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने लोगों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

सीओ बांसी देवी गुलाम ने बताया कि बस को पानी में पलटने से कोई गंभीर घायल नहीं है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। करीब बीस यात्री घायल हुए हैं। घायलों के परिजन को सूचना दी गई है। यात्रियों की पूरी मदद की जा रही है। खेसरहा और बांसी थाने की पुलिस ने सक्रिय होकर यात्रियों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें