फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी जारी रहा भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी भाकियू का धरना जारी
विज्ञापन

प्रशासन पर कार्रवाई के नाम पर लीपापोती का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। भारतीय किसान यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में चल रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है धरना जारी रहेगा। तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि तहसील प्रशासन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। लेकिन भाकियू के व कार्यकर्ता तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक हम लोगों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। साथ ही तहसील प्रशासन को 21 जनवरी को भाकियू की महापंचायत लगाने एवं विभिन्न मुद्दों पर ठोस विचार-विमर्श करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान गोविंद चौधरी, निराला मौर्य, सर्वजीत शर्मा, कन्हई प्रसाद, जंगीलाल, गंगाराम, नंदलाल, रामकुंजन, हरिराम, छोटेलाल, रामबरन, घरभरन, राममिलन, राजेंद्र चौधरी, रामवृक्ष चौधरी, रामवृक्ष गौड़, लालबिहारी, जंगबहादुर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें