फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए अनुकरणीय है, भरत का चरित्र : बलराम दास

Thu, 29 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के चौखड़ा में चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार रात कथा वाचक बलराम दास ने भरत जी के चरित्र का वर्णन किया। कहा कि समाज के लिए भरत चरित्र अनुकरणीय है, जो भाई के प्रति प्रेम का अनोखा उदाहरण है।
विज्ञापन


कथा व्यास ने कहा कि रामजी के वन गमन के बाद दशरथ के मरणोपरांत सूचना पर ननिहाल से अयोध्या पहुंचे भरतजी को श्रीराम को वन जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद वह माता कैकेई व दासी मंथरा से काफी नाराज हुए। भरत के राज सिंहासन त्यागने की सूचना पर पूरे अयोध्यावासी उनका जयकारा लगाने लगे। इस दौरान रामू गुप्ता, मंगेश सोनी, राकेश गौड़, अमित गुप्ता, आकाश चौधरी, विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें