हल्की बारिश में मोतीगंज भारतभारी मार्ग हुआ जलभराव में चलना हुआ कठिन। संवाद
सिद्धार्थनगर। भारतभारी नगर पंचायत के मोतीगंज-भारतभारी मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग की हालत कई वर्षों से खराब है। नगर पंचायत होने के बाद भी सड़क की हालत खराब है।
शनिवार को हुई हल्की बारिश से मार्ग पर पानी भर गया। नगरवासियों का कहना है कि इस मार्ग से प्राचीन शिव मंदिर को जाते हैं। इस मार्ग पर एक इंटर काॅलेज व प्राथमिक विद्यालय भी है। नगरवासियों ने सड़क मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में ईओ नगर पंचायत अजय कुमार पांडेय का कहना है, कि मोतीगंज-भारतभारी मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है, शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा।