संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत भारतभारी में दस दिवसीय प्रशासनिक मेले का उद्घाटन अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने किया।
एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि 2014 से भारतभारी में प्रशासन मेले का आयोजन कर रहा है। तहसील प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम करता है। मेले को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भारतभारी की पहचान प्रदेश नहीं पूरे देश में है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस 10 दिवसीय भव्य मेले में कई जिलों से लोग आते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा होते हैं।
इस दौरान डॉ. संत राज सिंह, आनंद गौतम, कृष्ण मणि दास, त्रिलोकी नाथ दुबे, धर्मेश पांडेय, केके पांडेय, रविंद्र शर्मा मौजूद रहे।