सिद्धार्थनगर। भारत मुक्ति मोर्चा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओ की मांग की। मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मोर्चा के जिला प्रभारी रामचरन गौतम व अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति ने कहा कि देश के 567 जिला मुख्यालयों पर भारत मुक्ति मोर्चा की ओर से मांगों के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है।
कहा कि अभी ईवीएम के प्रयोग से जनता का विश्वास खत्म हो गया है। इसमें वोटरों के वोटों का सत्यापन करने का प्रावधान ना होने के कारण नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। देश के प्रमुख राजनैतिक दलों ने सामाजिक संगठनों ने ईवीएम मशीन पर अविश्वास जताया है। इसलिए इसका प्रयोग बंद होना चाहिए। इस दौरान गिरधारी लाल, माधुरी गौतम, प्रमोद गौतम, अनिल मौर्या, नंदनी अंबेडकर, सुमन चौहान, साइस्ता प्रवीन, तइयबा तबस्सुम मौजूद रही।