फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनवापुर : आधा दर्जन गांवों की सड़क पर अब भी बाढ़ में डूबी

Fri, 30 Aug 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाढ़ घटने के बाद मैरुंड गांवों में लाभार्थियों की सूची तैयार कर रही राजस्व टीम

संवाद न्यूज एजेंसी।
भनवापुर।बाढ़ का पानी घटने के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व टीम के द्वारा मैरुंड गांवों के लाभार्थियों की सूची तैयार करने में जुट गई है। वहीं, ब्लाॅक क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के मुख्य मार्गों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। हालांकि सोनखर डीह के अलावा अन्य किसी गांव में आवागमन प्रभावित नहीं है। पानी हटने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है।
क्षेत्र के मैरुंड गांव मछिया मुस्तहकम,पेंड़ारी मुस्तहकम,धनोहरा में हल्का लेखपाल राजेश मणि,अम्बिका प्रसाद के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है।सूची तैयार होने के बाद लोगों को राहत सामग्री मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र के जुबेर, शिव प्रकाश मौर्या, रियासुद्दीन, पप्पू, राधेश्याम आदि ने बताया कि बाढ़ के बाद हल्का लेखपाल के द्वारा टम के साथ लाभार्थियों की सूची बनाई जा रही है,जल्द राहत सामग्री मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिती में काफी सुधार हुआ है,पानी काफी कम हो गया है, मगर क्षेत्र के सोनखर डीह गांव के लोगों को आवागमन के लिए आज भी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बाकी क्षेत्र के पेंड़रियाजीत तेतरी मार्ग, चंदनजोत जुड़वनियां मार्ग,कोहल गोनकोट तेनुई नेहतुआ आदि मार्गों पर बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी डेढ़ से दो फीट पानी भरा है, जिसमें से होकर आना जाना लोगों की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मैरुंड गांव परसोहिया सदानंद में हुआ राशन किट का वितरण
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, के निर्देश पर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से पीड़ितों को राशन किट वितरण किया गया। आपको बता दें की बीते सोमवार, को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, ने बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण किया था, जिसमें डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में 9 ग्राम मैरुंड की जानकारी मिली थी। जहां राशन किट बांटने का निर्देश दिया गया था। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल की मौजूदगी में ग्राम परसोहिया सदानंद में राशन किट का वितरण किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार,सहयोगी लेखपाल सत्येंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें