बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के निजी बस अड्डे के पास रविवार को बाबा नीम करौली कैंची धाम स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा का पूजन किया गया तो यज्ञ में आहुतियों के साथ लोक कल्याण की कामना की गई। भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बब्लू गुप्ता, पंकज गुप्ता, अभिषेक मोदनवाल, विक्की कौशल , राहुल यादव , धर्मदेव, रवि चौहान, राजेश, संजय गुप्ता, राज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद