फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस, थाने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 08 Aug 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत संजय पटेल को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ता
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को इटवा थाने में पहुंच गए। यहां मारपीट के मामले में केस दर्ज नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द केस दर्ज नहीं हुआ को पंचायत लगाई जाएगी।
विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के महादेव बक्सी गांव निवासी भाकियू कार्यकर्ता तिलकराम व उसकी पुत्री चन्द्रावती को पीट दिया गया था। लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इटवा थाने के महादेव बक्शी निवासी तिलकराम मौर्या को गांव के इसके पड़ोसी ने घर में घुसकर पीट दिया था। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी चंद्रावती को भी मारा पीटा गया। तहरीर लेकर पहुंचे तिलकराम मौर्या की एसओ इटवा ने तहरीर भी नहीं ली। इस संबंध में एसओ इटवा विजय बहादुर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर गांव में जांच के लिए पुलिस गई हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने इटवा ब्लॉक में दिया धरना
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को ब्लॉक परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पात्रों को आवास दिलाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, उदय प्रताप चौधरी, मथुरा प्रसाद पांडेय, मनीराम विश्वकर्मा, मेहीलाल विश्वकर्मा, रियाज अहमद, हरीराम मिठाईलाल, बनवारी, जगमाती देवी, लौटन आदि मौजूद रहे।

इटवा ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत संजय पटेल को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें