भाकियू ने आठ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति से जुड़े किसानों ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम ने कहा कि जिलाधिकारी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में मानक के अनुरूप बारिश न होने के कारण जनपद को सूखा घोषित कराने, शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत संतोरी टोला पिपरी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, डुमरियागंज के पीसीएफ केंद्र बढ़नी में सचिव नियुक्त करने, सहारा बैंक से पैसा दिलाने, किसानों के माध्यम से दिए जाने वाले मांग पत्र और शिकायत पर तत्काल विचार करने, बर्डपुर ब्लॉक के परसपुर से भटौली जाने वाले सड़क ठीक कराने की मांगे शामिल हैं।
इस दौरान अख्तर मलिक, श्रवण कुमार कश्यप, शिवसागर सिंह यादव, शिवलाल यादव, चिनगुद साहनी, चंद्रजीत, राममिलन यादव आदि उपस्थित रहे।