बिस्कोहर में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भगवती में जागरण देवी गीतों पर झूमे भक्त
बिस्कोहर। नवजागृति श्रीदुर्गा पूजा समिति बिस्कोहर दक्षिण डिहवा की तरफ से शनिवार रात मां भगवती का जागरण हुआ। देवी गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। गायिका रुचि यादव व बभनी से आए गायक मोनू श्रीवास्तव को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
लाल बाबू पाठक, उमेश यादव, अंकित सिंह, रवि चौहान, राहुल यादव, अमित यादव, राजीव पांडेय, अजय मौर्या, राम बेलास पासवान आदि कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे रहे।